फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो मुस्कानों ने नाम किया रोशन

Sat, 08 Mar 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईजी महिला कॉलेज की बीएससी नॉन-मेडिकल फाइनल की दो छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के परीक्षा परिणाम में परचम लहराया है। संयोग है कि दोनों छात्राओं के नाम मुस्कान हैं।

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर घोषित बीएससी पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में कॉलेज की मेडिकल की तरह नॉन-मेडिकल की छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस बार सफलता हासिल करने वाली छात्राओं के नाम मुस्कान हैं।
विज्ञापन


पहली मुस्कान ने 370 में 325 अंक प्राप्त कर 87.8 प्रतिशत के साथ दूसरा और दूसरी मुस्कान ने 301 अंक प्राप्त कर 81.3 प्रतिशत के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया है।

महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने प्राध्यापकों व दोनों मुस्कान को उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया।

प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग व सांयकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही दोनों छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ से प्रो.पूजा, प्रो. लालिशा, प्रो. निर्मल व प्रो. राधा उपस्थित रहें।
विज्ञापन

अधिकारों के बारे में छात्राओं को किया जागरूक

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला कॉलेज में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मददगार सेवा समिति की ओर से महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एसएचओ वीना कुमारी ने छात्राओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया। वक्ता अभिषेक ने समाज में नारी के सम्मान को बहुत महत्वपूर्ण मददगार बताया। महिला थाना प्रभारी वीना कुमारी व मोहित राठी, मददगार समिति के प्रधान और अभिषेक, बजरंग दल के विभाग सदस्य ने शिरकत की। समिति के प्रधान मोहित राठी ने छात्राओं को महिलाओं से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूक किया। बताया कि किस प्रकार शिक्षा के माध्यम से महिला वर्ग का उत्थान हो सकता है। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर आरती गर्ग व सांयकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर व गर्व गुप्ता, मददगार सेवा समिति सदस्य और स्टाफ सदस्यों में से डॉ. मोनिका गुगलानी, प्रो. सृष्टि, प्रो. गीतांजलि प्रो. दीप्ता मंगला व डॉ. सलिंद्र उपस्थित रहें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें