फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भ्रूण जांच में धरे गए दो आरोपियों को थाने से छोड़ने में दो एसआई निलंबित

Sat, 25 Feb 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भ्रूण जांच के मामले में धरे गए दो आरोपियों को थाने से जमानत देने के मामले में एसपी ने दो एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले कैथल और गुड़गांव से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 17 दिन की छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को काबू किया था, जिन्हें पुलिस ने न्यायालय में पेश किए बिना ही जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कैथल के नोडल अधिकारी डा. गौरव पूनिया ने बताया था कि जिला समुचित प्राधिकारी गुरुग्राम को गुप्त सूचना मिली थी कि कैथल निवासी मनीष नामक का एक व्यक्ति गुरुग्राम तथा कैथल से गर्भवती महिलाओं को लाकर यूपी में भ्रूण जांच कराता है। बदले में उनसे मोटी रकम ली जाती है। जानकारी मिलने के बाद जांच और कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कैथल और गुड़गांव की संयुक्त टीम गठित की। इसके बाद योजना के तहत आरोपियों तक पहुंचने के लिए टीम ने एक महिला को तैयार किया, जिसे 16 फरवरी को आरोपी ने भ्रूण जांच के लिए बुलाया और बदले में 50 हजार रुपये लिए।
इसके बाद जांच टीम महिला को लेकर गुड़गांव से कैथल पहुंची। यहां से आरोपी मनीष ने महिला को बलबीर से मिलने के लिए कहा, जो उसे लेकर सहारनपुर गया। यहां महिला के परिजनों से 10 हजार रुपये और लिए गए। फिर भ्रूण की जांच कर गर्भ में लड़का बताया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से आरोपी बलबीर को मौके पर ही काबू कर लिया। फिर बलबीर की निशानदेही पर कैथल आकर संदीप को काबू किया गया। इसके बाद पुलिस ने धरे गए दोनों आरोपियों को जमानत पर ही रिहा कर दिया। इससे पहले मामले में पुलिस ने बलबीर, संदीप, मनीष व स्कूटी पर महिला को सहारनपुर में ले जाने वाले किशोर सहित वहां के मकान मालिक सुभाष के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया था। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी मकसूद अहमद ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रिहा करने वाले सब इंस्पेक्टर राजकुमार और सब इंस्पेक्टर सत्यवान को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही विभागीय जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें