फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लूटी कार

Mon, 22 May 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव जांबा रोड पर शराब के ठेके के निकट एक कंपनी के कर्मचारी से दो लुटेरे पिस्तौल के बल पर कार छीन फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में हिंद सिनेमा निवासी अंकित गुप्ता ने बताया कि वह टाटा एआई में बतौर लीडर कोड काम करता है। वह शनिवार 20 मई को अपने दोस्त एवं कंपनी में एजेंट प्रवीण निवासी फतेहपुर के पास अपनी कार से आया था। वह प्रवीण के साथ जांबा मोड पर शराब के ठेके से शराब खरीद रहे थे।
विज्ञापन

जब वे कार के पास पहुंचे तो उसी समय दो नौजवान युवक उसकी कार के पास आए। एक ने पिस्तौल निकाल ली। व उससे चाबी छीन ली। दूसरे ने नुकीले हथियार से उसके दोस्त प्रवीाण के पेट में वार किया। बचाव करते समय उसके हाथ में चोट आई। इसी बीच एक युवक उसकी कार लूटकर जांबा की ओर अपने साथी लुटेरे के साथ भाग गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दो युवकों ने अंबाला रोड पर एक व्यक्ति से चलती मोपेड से जेब से मोबाइल व दो हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में नंदकरण माजरा निवासी चतरपाल ने बताया कि वह शनिवार 20 मई को अपनी मोपेड पर अंबाला रोड एकांश मोटर कैथल के सामने से जा रहा था। जब वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात दो नौजवान मोटरसाइकिल पर आए। दोनों ने उसके कुर्ते की जेब पर झपटा मारा। वे उसके दो हजार रुपये व उसका मोबाइल छीन कर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें