फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ-छोटे भाई की पत्नी ने खाया जहर

Sat, 20 Jun 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जेठ और छोटे भाई की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। कुछ लोग दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर बाद जेठ की मौत हो गई। जबकि महिला का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह दस बजे एक व्यक्ति अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ जिला अस्पताल में पहुंचा। जहां थोड़ी देर बाद इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। मृतक की पहचान जींद निवासी रणबीर और महिला की पहचान उसके छोटे भाई की पत्नी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि दोनों 12
जून से घर से लापता हैं।

संगतपुरा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि गांव मालखेड़ी के निकट से दोनों को गंभीर हालत में कुछ लोग सिविल अस्पताल लेकर आए। रणबीर अपने छोटे भाई संदीप की पत्नी प्रियंका के साथ 12 जून को दिल्ली जाने के लिए निकले थे। दोनों मारुति कार में सवार होकर घर से निकले थे।
विज्ञापन


जहर खाने के कारणों को अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक के पिता चंद्रभान के ब्यान पर 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतक का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें