संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव बंशी माजरा निवासी दीपक ने सदर थाना में शिकायत दी कि 18 अगस्त को शाम के समय वह मोटरसाइकिल पर गांव टीक से जा रहा था। वहां पर कृष्ण नाम के जेसीबी चालक ने तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर कार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव कांगथली निवासी जंगी राम ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 21 अगस्त को सुबह के समय वह बाइक पर गांव की मुख्य सड़क से जा रहा था। वहां पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने
बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।