फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट में दो व्यक्ति घायल

Thu, 06 Feb 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन गेट पर हुई मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सीवन गेट कैथल के गौतम ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक फरवरी को जब साढे आठ बजे वह उसके मामा के लड़के अमित के साथ सीवन गेट कैथल से गुजर रहा था तो रम्मी, गौतम, राखी, आशा और आशु ने मिलकर उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने गंडासी और ईंटों से उन्हें चोटें मारी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादघर में घुसकर पीटा, मामला दर्ज
विज्ञापन

कैथल। थाना शहर पुलिस कैथल ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में एक केस दर्ज किया है। अर्जुन नगर कैथल के सुखविंद्र ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 29 जनवरी को सत्यनारायण, चरणजीत, कुसुम, अभिषेक और दीपक उनके घर में घुस गए और लाठी और डंडे व गंडासियों से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें