फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो कारों की टक्कर में दो लोग घायल

Thu, 08 Feb 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र रोड पर अज्ञात कार चालक ने अन्य कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार महिला व पुरुष घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव बनारसी जिला संगरूर पंजाब निवासी संजू शर्मा ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि पांच फरवरी को वह अपने रिश्तेदारों के साथ कार में कुरुक्षेत्र जा रहा था। जब वे कैथल में अमृत पैलेस के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में उसकी कार में सवार कुलदीप व छोटी देवी चोट लगने से घायल हो गए। उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच आरोपी कार चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें