फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूप से राहत, सुबह और शाम अभी भी रहेगी ठंड

Thu, 08 Feb 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। दो दिनों से दिन में तेज धूप निकल रही है। वहीं सुबह शाम लोगों को ठंड का सामना करना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी के चलते सुबह के समय मैदानी क्षेत्र में ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह, शाम और रात में हवाओं की वजह से अभी ठंड रहेगी।

सुबह बफीर्ली हवाओं से दोपहिया वाहनों पर भी हाथ सुन्न पड़ रहे थे। बाद में सुबह 10 बजे के आसपास धूप निकली जिससे सर्दी से राहत मिली। इसके बाद दोपहर 12 बजे आसमान में बादल छाए और धूप छांव का खेल शुरू हो गया। जैसे ही सूर्य के सामने बादल आ जाते तो छांव हो जाती जिससे लोगों को ठंडक भी महसूस होती। बाद में दोपहर दो बजे हवाओं के चलते बादल बिल्कुल छंट गए और धूप का तेज असर देखने को मिला। बुधवार को तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो धूप से गेहूं की फसलों को फायदा है। कई दिन बाद धूप निकलने से गेहूं की फसलों को नई ऊर्जा मिली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले तक ठंड का असर काफी ज्यादा था। दो दिन से धूप निकलने से दिन के समय धूप में बैठने से गर्मी का भी एहसास होने लगा है। वैसे सुबह शाम के समय सर्दी का असर महसूस होता है, लेकिन बाद में धूप निकलने से सर्दी से राहत मिलती है।
विज्ञापन


आगामी 10 फरवरी तक मौसम आमतौर पर साफ रहने की संभावना है। 11 व 12 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते दिनभर कभी धूप कभी छांव खिलती रहेगी। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें