फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो जगह व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत पहली शिकायत में जाखौली निवासी राकेश कुमार ने बताया कि तीन फरवरी को उसके पिता के पास फोरेस्ट गार्ड जसबीर का साढ़े चार बजे फोन आया कि कैथल से राजौंद जाने वाले मार्ग पर नीमवाला व किच्छाना के बीच एक पेड़ गिर गया है उसको काटकर हटाना जरूरी है। इसके बाद उसके पिता पेड़ काटने के लिए मोटरसाइकिल पर चल दिए। जब वह सड़क पर गिरा हुआ पेड़ काट रहे थे। तो इस दौरान कार चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसके पिता घायल हो गए। दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर हुडा 19 निवासी अजय शर्मा ने बताया कि एक कार चालक ने हुडा सेक्टर 19 के नजदीक नर्सरी के पास उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें