फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने और मारपीट करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 20 फरवरी को भैनी माजरा के जसविंदर और उसके बेटे गुरमीत की ओर से उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे गलत तरीके से छुआ। जब उनकी ओर से आरोपियों का विरोध किया गया तो आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। मामले की जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रेखा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन





दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित तीन नामजद
कैथल। दहेज प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने पति सहित तीन लोगों को नामजद किया है। पूंडरी क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ समय पूर्व सुखवंत सिंह के साथ रिती रिवाज अनुसार हुई थी। शादी के समय दिए गए दहेज से वर पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे तथा और अधिक दहेज की मांग के लिए उसके साथ मारपीट करते हुए उसे प्रताड़ित करते थे। हर रोज की मारपीट और तानों से परेशान आकर वह अपने मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रितू ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति सुखवंत सिंह, ससुर गुरदीप सिंह और सास रजवंत कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद



राइस मिल से धान के बैग चोरी
कैथल। चीका के एक राइस मिल से चोरों ने धान के 200 बैग चोरी कर लिए। पुलिस को दी शिकायत में चीका के पुरुषोत्तम गर्ग ने बताया कि चीका में वह गुरुनानक राइस मिल चलाता है। चोरों ने 22 फरवरी की रात को उनके सैलर से करीब 150 कट्टे जीरी चोरी कर लिए थे। उन्होंने अपने स्तर पर काफी छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 25 फरवरी की रात को फिर से चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए करीब 40 से 50 कट्टे धान के चोरी कर लिए। चोरी के दौरान कुछ धान के कट्टे चहारदीवारी के ऊपर गिरे हुए मिले, जिससे स्पष्ट है कि चोर दीवार के ऊपर से माल बाहर ले गए। चुराए गए धान के कट्टों की कीमत करीब दो लाख रुपए के करीब है। मामले में जांच अधिकारी पीएसआई पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें