फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 21 नए मामले सामने आए

विज्ञापन
Two people died of corona, 21 new cases were reported - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई। 21 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना का प्रकोप इस समय कम होता दिख रहा है, लेकिन अभी नियमों का पालन जरूरी है। मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने जैसे नियमों का पालन जरूरी है। डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 21 नए केस सामने आए हैं। वीरवार को 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनमें 48 वर्षीय पिलनी निवासी महिला, 48 वर्षीय मस्तगढ़ निवासी महिला, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था, शामिल है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि वीरवार को 50 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 3, शाह अस्पताल से 2, सिगनस अस्पताल से 3 तथा होम आइसोलेशन में रहे 42 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिले में 11 हजार 32 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 447 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 228 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 63 हजार 37 में से 2 लाख 51 हजार 10 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 94.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 4.1 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.9 प्रतिशत है।
जिले में 177 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। जिले में अभी तक 1 लाख 92 हजार 679 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 65 हजार 144 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 27 हजार 535 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 21940 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 16530 कोविशील्ड तथा 5410 कोवॉक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें