फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में सवार युवकों से की मारपीट कर नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी के पास बदमाशों ने कार में सवार दो युवकों से मारपीट कर उनसे 19735 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने शहर थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव सोंगल निवासी जगमीत ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपियों अनिल, मनीष ,प्रदीप, सुनील, सुशील, काला किनन, दीपक जोली ने उनका रास्ता रोका उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। आरोपियों उनसे 19 हजार 735 रुपये की नकदी भी छीनी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कार में सवार था। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत कर्ता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें