फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर की सुंदरता को चार चांद लगाएंगे दो नए चौक व घंटाघर

Sun, 10 Dec 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में जल्द ही दो और नए चौक का निर्माण होगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत एक चौक सावित्री बाई फूले और दूसरा सुभाष चंद्र बोस के नाम से बनाया जाना है, जिसके लिए 14 दिसंबर को निविदा सूचना के लिए एजेंसी को पोर्टल के माध्यम से बुलाया जाएगा। दोनों ही चौक पर महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

विदित हो कि ढांड रोड पर सावित्री बाई फूले और सेक्टर 21 व 20 के चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस चौक का निर्माण किया जाना है। इन चौक के निर्माण के बाद शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। इसके साथ ही जल्द ही ढांड रोड चौक पर क्लॉक टाॅवर यानि घंटाघर बनाया जाएगा। यह टाॅवर सावित्री बाई फूले चौक पर लगाया जाएगा। इससे पहले नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने साल के शुरुआत में ही सदन की बैठक में सावित्री बाई फूले चौक और घंटा घर निर्माण का फैसला लिया था। इसमें पार्षदों से चर्चा कर उनकी राय जानी गई थी। जबकि जून के अंत में रोटरी क्लब के आह्वान पर सेक्टर 21 व 20 के चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस चौक का निर्माण करने का निर्णय लिया गया था। नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि लोगों की मांग पर सावित्री बाई फूले चौक और सुभाष चंद्र बोस चौक का निर्माण करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत आगामी सप्ताह में इसकी निविदा सूचना जारी कर दी जाएगी। निविदा सूचना जारी होने के बाद इन दोनों ही चौक का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें