फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशीली दवाइयां चीका में करते थे सप्लाई, दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीआईए-1 कैथल ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित काबू किया गया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने नशीली गोलियों की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। पूछताछ में दोनों की पहचान गांव कलारां जिला पटियाला पंजाब निवासी संदीप कुमार व कुलदीप सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि सीआईए-1 की टीम अपराधों की रोकथाम के संबंध में गश्त करते हुए गुहला से भाटियां रोड नजदीक गांव श्यो माजरा मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव कलारां जिला पटियाला पंजाब निवासी संदीप कुमार व कुलदीप सिंह सरकार की ओर से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने का धंधा करते हैं और पंजाब से नशीली दवाइयां लाकर गुहला-चीका एरिया में सप्लाई करते हैं।
वे दोनों मोटरसाइकिल पर नशीली दवाइयां लेकर इसी रास्ते से गुहला जाने वाले हैं। पुलिस टीम ने रास्ते पर नाकाबंदी कर श्यो मजारा की तरफ आने वाले वाहनों की निगरानी शुरू की तो करीब 20 मिनट बाद एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर उन्होंने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम ने मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें