कलायत। हाईवे के नजदीक खेतों में बने एक कमरे का ताला तोड़कर चोर वहां से दो मोटरें चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी सुबह उस समय मिली जब खेत मालिक प्रदीप राणा के बड़े भाई और भाजपा नेता संजीव राणा खेतों में टहलने पहुंचे।
उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और मोटरें गायब थीं। साथ ही बिजली की तारें और अन्य सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। किसान प्रदीप राणा ने बताया कि वे बीते कई दिनों से धान की बुवाई के कार्य में व्यस्त थे और मंगलवार शाम को काम निपटाकर घर लौट गए थे। उसी रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर मोटरें चोरी कर लीं। थाना प्रबंधक रामनिवास शर्मा ने कहा कि जांच की जा रही है। संवाद