फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक की हत्या में दो और काबू

Thu, 08 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेलवे गेट पर गत एक मई को बाजार में युवक की हत्या मामले में छह आरोपियों में दो और आरोपियों को काबू किया है। पहले गिरफ्तार दो आरोपियों के साथ अब तक चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जबकि दो अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बुधवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी बीरभान ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम में शामिल एएसआई तरसेम ने खरक पांडवा निवासी कर्मजीत उर्फ काला व साहिल को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दूसरे आरोपी कैलरम निवासी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी को पुलिस ने दबोचा था। पहली गिरफ्तारी खरक गांव निवासी आरोपी जयप्रकाश उर्फ जेपी की हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें