फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत, पूंडरी में हादसा

Fri, 10 Feb 2023 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

गांव सेरधा निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका चाचा रोशन (54) सेरधा में टाइल पत्थर लगाने का काम करते है। वे नौ जनवरी को देर शाम गांव भाणा में काम करके वापस सेरधा मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
कैथल में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल में पूंडरी क्षेत्र के गांव भाणा के नजदीक दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई कर रही है। गांव सेरधा निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका चाचा रोशन (54) सेरधा में टाइल पत्थर लगाने का काम करते है। वे नौ जनवरी को देर शाम गांव भाणा में काम करके वापस सेरधा मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। उसका चाचा रोशन मोटरसाइकिल चला रहा था।

विज्ञापन


जब शाम करीब छह बजे ईंट भट्ठा भाणा के नजदीक पहुंचे तो सामने से एक तेज गति से मोटरसाइकिल चलाता हुए बरसाना निवासी 43 वर्षीय रमेश आया। दोनों मोटर साइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। सड़क पर गिरने से उसके चाचा रोशन को काफी चोट लगी। रोशन व दूसरे मोटरसाइकिल चालक बरसाना निवासी रमेश की मौके पर मौत हो गई। जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है। सेरधा निवासी रोशन व बरसाना निवासी रमेश की मौत हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें