फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क दुर्घटनाओं में दो की गई जान

Wed, 05 Jun 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव कुचराना खुर्द जिला जींद निवासी रमेश कुमार ने सीवन थाना में शिकायत दी कि वह 75 वर्षीय बहन कस्तूरी के पास गांव बलबेडा में रहता है।

चार जून को सुबह आठ बजे वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बहन कस्तूरी और उसके लड़के की पत्नी जोगिंद्रो को साथ लेकर कैथल जा रहा था। जब वे कैथल-चीका रोड पर भूना मोड़ पर पहुंचा तो एक कार चालक अपनी कार को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने के कारण वे सड़क पर गिर गए। पास से गुजर रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली के टायर उसकी बहन कस्तूरी के चेहरे व छाती के उपर से निकल गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर और कार चालक दोनों मौके से अपने वाहनों सहित भाग गए। जांच अधिकारी बलराज ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में गांव सिसला निवासी अनिल ने तितरम थाना में शिकायत दी कि तीन जून को उसके चाचा की लड़की का पति सत्यवान अपनी बहन को लेने के लिए कार में गांव भाणा जा रहा था। जब वह गांव सिसला में शहीद भगत सिंह स्कूल के पास पहुंचा तो हरसौला की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने सत्यवान की कार को टक्कर मार दी। इससे उसकी कार सड़क किनारे सफेदों में जा टकराई।
विज्ञापन


आरोपी कार चालक मौके से कार को लेकर भाग गया। इस दुर्घटना में सत्यवान कार में ही फंस गया। इस मौके पर एकत्रित हुई भीड़ की मदद से उसने सत्यवान को गाड़ी से निकाला और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कैथल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें