कैथल। जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग तीन मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 50.25 बोतल अवैध शराब बरामद की है। इसके अलावा एक मामले में आरोपी के खेत में बने कोठे से 100 लीटर तैयार लाहन भी बरामद हुआ है। तीनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
कुतुबपुर रोड से 17 बोतल शराब बरामद
पुलिस चौकी अनाज मंडी कैथल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुतुबपुर रोड पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से कुतुबपुर रोड निवासी उपेन्द्र कुमार को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे में रखी 17 बोतल देशी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना सदर कैथल की टीम ने गांव बाबा लदाना निवासी पाला राम के खेत में बने ट्यूबवेल के कोठे पर दबिश दी। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने कोठे की जांच की तो वहां रखे नीले रंग के लोहे के ड्रम से 100 लीटर तैयार लाहन बरामद हुआ। आरोपी की तलाश की जा रही है।
तीसरे मामले में थाना सीवन की टीम ने गांव कक्हेड़ी स्थित डेरा बन्ता सिंह में दबिश दी। पुलिस ने दलबीर निवासी डेरा बन्ता सिंह को काबू किया। उसके घर की जांच के दौरान 33.25 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।