सीवन अनाज मंडी में धान की तुलाई करते कर्मचारी। संवाद
कैथल। अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। संबंधित विभागों की ओर से किसानों के धान की खरीद की गई। सोमवार को आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन शमशेर सिंह सैनी खानपुर, वाइस चेयरमैन विक्रम मुंजाल और मंडी प्रधान अमरेंद्र सिंह खारा के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मंडी में तीनों खरीद एजेंसियों से एक साथ धान की खरीद शुरू करवाने का आग्रह किया था। मार्केट कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। खरीदी गई धान का उठान भी समय पर करवाया जा रहा है, ताकि मंडी में फसल का अधिक जमाव न हो और किसानों को अपनी उपज लाने में दिक्कत न आए।
सीवन अनाज मंडी में धान की तुलाई करते कर्मचारी। संवाद