पुलिस ने पेपर लीक मामले में 2 लाख रुपये के मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी की टीम ने दो लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अफजल डार निवासी वसीम बाग हजरत बल श्रीनगर को गिरफ्तार कर 25 सितंबर तक 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। एसपी ने बताया कि आरोपी अफजल ने राजकुमार को आंसर की देने के बाद उससे 5 लाख रुपये नकदी प्राप्त की थी। पुलिस रिमांड दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके मकान से उसके कब्जे से 55 हजार रुपये नकदी बरामद की गई है, जबकि आरोपी इस मध्य शेष नकदी खर्च कर चुका था। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट, जम्मु एयरपोर्ट आदि स्थानों की निशानदेही करवाई गई। व्यापक पूछताछ उपरांत आरोपी शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया, जिसे वहां से न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त मामले में कैथल पुलिस द्वारा अब तक 41 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।