कैथल। पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से दो किलो 15 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम रात के समय क्योड़क रोड जसवंती पर मौजूद थी। वहां जानकारी मिली कि गांव कक्योर माजरा निवासी मोहन लाल व सुखदेव सिंह मादक पदार्थ अफीम बेचने का काम करते हैं। वे बाइक पर सवार होकर अफीम लेकर गांव क्योड़क से गांव नौच की तरफ जाएंगे। पुलिस ने क्योड़क रोड पर स्थित ईंट भट्ठे के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद गांव क्योड़क की तरफ से एक बाइक पर आए संदिग्धों को बाइक रोकने का इशारा दिया गया, लेकिन आरोपी बाइक भगाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने संदिग्ध मोहन व सुखदेव को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे में पॉलीथिन से दो किलो 15 ग्राम अफीम बरामद हई। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद