फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑनलाइन काम के लिए फोन दिए पर सिम नहीं

Sun, 22 Dec 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन 1442 के बैनर तले लघु सचिवालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं लेकर बैठक हुई। इसमें आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन पर क्रेच का और प्ले स्कूल के कार्य का भार जबरदस्ती थोपने का आरोप लगाया। कहा गया कि ऑनलाइन काम के लिए सरकार ने मोबाइल फोन तो दिए पर सिम नहीं दिया।

बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान कमलेश देवी ने की। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार की ओर से उन पर थोपा जा रहा अतिरिक्त कार्य सहन नहीं किया जाएगा यदि सरकार आंगनबाड़ी केंद्र को क्रेच में बदलना ही चाहती है तो कार्यकर्ता को पूरा ग्रेड दिया जाए। इस पर न तो सरकार ने कोई पॉलिसी ही बनाई है ना ही सरकार ने जगह मुहैया कराई है। सारी जिम्मेदारी कार्यकर्ता के कंधे पर डाल दी है।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने प्ले स्कूल का कार्य भी धीरे-धीरे एनजीओ के तहत कर दिया है। इसका भी कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करती है। मांंग करते हुए कहा कि जिस प्रकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है, उस तर्ज पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी नियमित कर्मचारी घोषित किया जाए। सरकार ने ऑनलाइन काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को फोन तो दिए हैं, लेकिन सिम नहीं दिया। पोषण ट्रैकर में रोज लाभार्थी का फेस कैप्चर करने का दबाव डाला जा रहा है जबकि जो फोन दिया गया है उस फोन में काम करने के लिए मेमोरी पर्याप्त नहीं है, ना ही लाभार्थी फोटो कैप्चर कराने के लिए राजी होता है। इसलिए सरकार से अनुरोध है कि वह फेस कैप्चर करने के लिए अनुचित दबाव न बनाएं सरकार ने वर्कर से सुपरवाइजर बनाने के वादे पर कार्रवाई नहीं की है।

सरकार की इन नीतियों के कारण कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। यूनियन में तीन जनवरी 2025 को सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन


बैठक में हिसार से विमला राठी और विमला, अंबाला से अनुपमा सैनी, पलविंद्र कौर, प्रदीप कौर, रेखा, अंजलि, मनजीत यमुनानगर से कमलेश देवी, मिथिलेश गुप्ता, रितु गुप्ता, बबीता शर्मा, चंचल रानी, सरबजीत, भिवानी से मुन्नी देवी, ललिता, सोनीपत से राजबाला, जींद से राजबाला शर्मा, हिसार से जगमती, सिरसा से मनप्रीत व फतेहाबाद से मोनिका उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें