गांव बरसाना से पूंडरी रोड पर दो बाइक की टक्कर में दो की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूपस से घायल हो गया। पुलिस मृतकों के शवों की शनाख्त का प्रयास कर रही है। पूंडरी बरसाना रोड पर दो बाइक पर सवार आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों बाइक पर सवार युवकों में से दो की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया है। पूंडरी एसएचओ ने कहा कि अभी उनके पास एक की मौत की सूचना है।