कैथल। एक गांव निवासी 13 वर्षीय नाबालिग से कुकर्म करने वाले दो किशोर पुलिस ने काबू किए हैं। दोनों नाबालिग आरोपी पीड़ित के गांव के ही बताए गए हैं। पीड़ित के पिता के अनुसार, घटना 14 मई को दोपहर की है। शिकायत पर थाना कलायत में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था तथा मामले की जांच डीएसपी कलायत सज्जन कुमार ने की। सोमवार को दोनों नाबालिग आरोपी माननीय न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिए गए।