कैथल। महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में राजौंद पुलिस ने एक केस दर्ज किया है। खेडी रायवाली निवासी प्रेम कौर ने राजौंद थाना में दी गई शिकायत में बताया कि आठ अप्रैल को जगतार सिंह, गुरनाम सिंह, प्रेमजीत कौर और कांता ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एचसी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट के दूसरे मामले में नरड़ गांव के जगबीर सिंह पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि नौ अप्रैल को राजेंद्र, राम मेहर और पलाराम ने मिलकर उसका रास्ता रोकते हुए उसे पर लाठी डंडे और मुक्कों से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। संवाद