कैथल। गुहला खंड के स्योंमाजरा गांव में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। स्योंमाजरा के वीर सिंह ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 27 फरवरी को सायं के समय सीधा व सोनू ने मिलकर उसे पर हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, क्योड़क गांव में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। क्योड़क निवासी सुरता राम ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया है कि 27 फरवरी को गांव के ही समे सिंह और मोनू ने मिलकर उसे पर लाठी और डंडों से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद