फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में पांच एकड़ में विकसित हो रही दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

विज्ञापन
जेसीबी के जरिए अवैध कॉलोनियों में ढांचे को गिराते हुए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कलायत। शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई करते हुए निर्माण ध्वस्त कर दिया। करीब पांच एकड़ भूमि में विकसित की जा रही इन कॉलोनियों में बनाई गई डीपीसी और मिट्टी की सड़कों को दो जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़ा गया। विभाग की कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार प्रवीन कुमार ने बताया कि राजस्व संपदा कलायत में संबंधित भू-मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों की ओर से बिना विभागीय अनुमति के कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। विभाग की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। बार-बार निर्देश देने के बावजूद न तो निर्माण कार्य बंद किया गया और न ही कॉलोनी विकसित करने की अनुमति के लिए विभाग में आवेदन किया गया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद जिला उपायुक्त से अनुमोदन लेकर संबंधित भू-मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ पुलिस थाना कैथल में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच जारी है। कार्रवाई के दौरान बीईओ कलायत सुरेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। वहीं, एनफोर्समेंट पुलिस स्टेशन कैथल के एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले जान लें कॉलोनी की वैधता

डीटीपी ने लोगों से अपील की कि सस्ते प्लॉट के लालच में अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई न लगाएं। प्लॉट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय से कॉलोनी की वैधता की जानकारी अवश्य लें। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने या निर्माण करने पर भी नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है। इसके तहत 50 हजार रुपये तक जुर्माना और तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों से भी रजिस्ट्री के समय सरकारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

जेसीबी के जरिए अवैध कॉलोनियों में ढांचे को गिराते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें