फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कातिलाना हमला करने में दो काबू

Fri, 21 Apr 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने गांव गुहणा में गत आठ अप्रैल को एक युवक पर फायरिंग कर कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पूर्व में भी केस दर्ज हैं। पूछताछ के लिए पुलिस ने दोनों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इनमें एक बदमाश पर पुलिस 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


डीएसपी विवेक चौधरी ने सीआईए-1 में बातचीत में कहा कि पांच अप्रैल को गुहणा गांव में जागरण के दौरान हुए झगड़े में रंजिशन की गई फायरिंग मामले की जांच सीआईए पुलिस के एचसी तरसेम सिंह की टीम ने की। पुलिस ने मामले में दो आरोपी मंदीप उर्फ फौजी (26) निवासी गुहणा व आरोपी मलकिंद्र उर्फ मलिंद्र उर्फ मल्ली (22) निवासी भागल को कड़ी मशक्कत के बाद डेरा बस्सी से गिरफ्तार किया।

डीएसपी ने बताया कि गुहणा निवासी सुमित की शिकायत के अनुसार पांच अप्रैल को रात के समय उनके गांव में काली माता मंदिर में जागरण था। उसी रात उनके गांव निवासी मंदीप उर्फ फौजी भी जागरण में आया हुआ था। वह शराब के नशे में धुत था। शिकायत के अनुसार, सुमित के घर में मंदीप घुसने लगा तो सुमित के भाई मनीष ने उसे रोका तो मंदीप ने मनीष को पीट दिया।
विज्ञापन


इसी रंजिश में आठ अप्रैल को मंदीप का सुमित के पास फोन आया। उसने कहा कि अगर तेरे में दम है तो बाबा निहाल गिरी मंदिर में आ जाओ। जब सुमित व उसके अन्य साथी मंदिर में पहुंचे को वहां पहले से योजना बनाकर पिस्तौल लिए खड़े मंदीप व उसके साथी मलिंद्र ने उन सभी को जान से मारने की नियत से पिस्तौल से फायर किए। सुमित व उसके साथियों ने दीवार की आड़ लेकर जान बचाई। मंदीप व उसका साथी धमकी देकर फरार हो गए।

इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच सीआईए-1 पुलिस को सुपुर्द की गई। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मंदीप पर छीनाझपटी व कातिलाना हमला करने के 10 मामले तथा आरोपी मलिंद्र उपरोक्त थाना चीका के अंतर्गत एक व्यक्ति पर फायर करके कातिलाना हमला का आरोप है। मामले में आरोपी फरार था। आरोपी मलिंद्र पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था। डीएसपी ने बताया कि दोनो आरोपियों का पांच दिन रिमांड हासिल किया है। पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें