कैथल। थाना शहर की पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। कैथल शहर की एक कॉलोनी की महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि श्रवण नाम का युवक 31 जनवरी को कैथल की एक कॉलोनी से उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहलाकर भाग ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 31 जनवरी को राजू नाम के युवक उसकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा दे बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद