फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

Mon, 03 Feb 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी (कैथल)। एंटी नारकोटिक सेल ने पूंडरी से एक नशा तस्कर को 9.54 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंह राज की अगुवाई में एएसआई प्रवीन कुमार टीम शाम के समय गश्त दौरान पाई गेट पूंडरी के पास मौजूद थी। जहां पुलिस को जानकारी मिली कि पाई गेट पूंडरी निवासी परीक्षित राज अपने मकान के आस पास नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने का काम करता है। जिसके घर पर तुरंत दबिश देकर उसे हेरोइन सहित काबू किया जा सकता है। सतर्कता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए पुलिस ने दबिश पार्टी का गठन करके परीक्षित उपरोक्त के मकान पर दबिश देकर मकान के चौबारे से संदिग्ध परीक्षित उपरोक्त को काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल रोहित कुमार के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पारदर्शी पन्नी से 9.54 ग्राम हेरोइन, एक पॉकेट कांटा और 10 छोटी पारदर्शी पन्नी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में केस दर्ज करके एएसआई राकेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें