संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष की दो छात्राओं दीपिका और मोनिका ने विश्वविद्यालय की टॉप 10 सूची में नाम दर्ज कराया है।
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि दीपिका चौधरी ने 75.6 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में तीसरा और मोनिका ने 74.8 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम एक बार फिर रोशन किया। छात्राओं की उपलब्धि पर प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने प्राध्यापक वर्ग और छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने छात्राओं की प्रशंसा की। जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी व जॉइंट सेक्रेटरी सतीश चावला ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर कॉलेज की सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व स्टाफ सदस्यों से डॉ. मोनिका गुगलानी, राधिका, कुसुम, नीरू, छवि व कोमल उपस्थित रहे।