राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में लीगल लिटरेसी क्लब के तहत नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, कोमल द्वितीय व नेहा तीसरे स्थान पर रही।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम बी, टीम सी ने द्वितीय स्थान और टीम ए ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता में दहेज प्रथा, मानव अधिकार, मौलिक कर्तव्य, नशा मुक्ति, कन्या भूू्रण हत्या, बाल विवाह, रैगिंग वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार विकलांग व्यक्तियों के अधिकार और शिक्षा का अधिकार सहित कई विषयों पर विद्यार्थियों ने विचार रखे।
प्राचार्य राममेहर ने बताया कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलता है इसलिए ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता का मंच संचालन सुदेश व निर्णायक मंडल की भूमिका रविंद्र कुमार और विक्रम ने की। इस दौरान नरेंद्र, दीपक हरिपाल और राजरानी सहित स्टाफ मौजूद रहा। संवाद