कैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में पुलिस टीम ने अलग-अलग दो भगोड़े आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एसआई सतीश कुमार की टीम ने आरोपी गांव सांघन निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। उस पर 28 मई 2021 को चीका क्षेत्र में बाइक चोरी करने का आरोप है। आरोपी जमानत लेने के बाद भूमिगत हो गया था। तब न्यायालय ने उसे 3 फरवरी 2026 को पीओ घोषित किया था। एएसआई राजकुमार की टीम ने फ्रांसवाला रोड कैथल निवासी प्रविंद्र को काबू किया गया। आरोपी प्रविंद्र को पीओ के मामले में 12 अक्तूबर 2018 को थाना शहर पुलिस ने काबू किया था। आरोपी जमानत हासिल करके अदालत में हाजिर नहीं हुआ, तब न्यायालय ने 23 अप्रैल 2019 को उसे पीओ घोषित किया था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। संवाद315 बोर कट्टे के साथ आरोपी काबू
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने सोमवार को 315 बोर कट्टे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसडीयू प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में एसआई मुकेश कुमार की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान सीवन बाईपास नाका पर मौजूद थी। पुलिस को जानकारी मिली कि संजय बस्ती, चीका निवासी अमित उर्फ कागा सीवन रोड स्थित ड्रेन पुल पर खड़ा है और उसके पास अवैध असलहा है। पुलिस टीम ने दबिश दी, तो आरोपी भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर उसे अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। संवाद