फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामान चोरी करने में तीसरा आरोपी काबू

Wed, 11 Feb 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना राजौंद क्षेत्र में ग्राम सचिवालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई ईशम सिंह की टीम ने आरोपी गांव कोटडा निवासी पंकज उर्फ बनिया को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजौंद अन्नू टंक की शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत कोटड़ा के ग्राम सचिवालय में कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया था। 27 जनवरी की रात सामान चोरी हो गया। राजौंद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार करके सामान बरामद किया गया था। आरोपी पकंज के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईको गाड़ी व चोरीशुदा सीपीयू तथा यूपीएस बरामद कर लिया गया। आरोपी पंकज को जेल भेज दिया गया। संवादचोरी में मुजफ्फरनगर का साबिर गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। वर्ष 2024 दौरान गांव आंहु में खेत से ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी करने के मामले की जांच थाना ढांड एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई भान सिंह की टीम ने करते हुए आरोपी बांसी कलां जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी मोहम्मद साबिर को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि बिजली वितरण निगम पूंडरी के जेई घनश्याम की शिकायत के अनुसार 19 अप्रैल 2024 की रात अज्ञात व्यक्ति गांव आंहु निवासी सुभे सिंह व प्रेम सिंह के खेतों में लगे 16 केवी के ट्रांसफार्मरों से तांबे के तार, टी आफ आयल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना ढांड में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इस मामले में पहले तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। अब आरोपी मोहमद साबिर को भी जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें