फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो भगोड़े

Sun, 14 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने फरार चल रहे दो भगोड़े आरोपियों को धर दबोचा है। अवैध शराब भट्टी और वाहन चोरी के मामलों में पहले निरुद्ध किए गए ये आरोपी जमानत मिलने के बाद अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ टीम ने पहले आरोपी इंद्र सिंह, निवासी गांव कैलरम, को काबू किया। उन्होंने बताया कि आरोपी इंद्र सिंह को पांच साल पहले 14 अप्रैल 2020 को तत्कालीन सीआईए-1 पुलिस टीम ने अवैध शराब भट्टी चलाते हुए गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 30 बोतल तैयार हथकढ़ी शराब और 50 लीटर लाहन बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि जमानत मिलने के बाद इंद्र सिंह अदालत में हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया। न्यायालय ने 6 नवंबर को उसे आदेशों की अवहेलना के आरोप में भगोड़ा घोषित किया था। इसी प्रकार दूसरे मामले में पुलिस ने सुंदर बस्ती पातड़ा निवासी निखिल को गिरफ्तार किया। निखिल पर 5 अक्तूबर 2022 को चीका से एक वाहन चोरी करने का आरोप है। आरोपी को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह भी अदालत में हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया। न्यायालय ने 3 अगस्त 2024 को उसे पीओ घोषित किया था। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों के अन्य संबंधों की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें