फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमानत के बाद फरार दो भगोड़े गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
Iaसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

I
Iकैथल। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह कार्रवाई पीओ पकड़ो स्टाफ की टीम ने की।
I
Iएसपी उपासना ने बताया कि एसआई ओमप्रकाश व एसआई सतीश कुमार की टीम ने भगोड़ा आरोपी रोहित उर्फ आरडीएक्स निवासी हरसोला को काबू किया। उस पर 5 अप्रैल 2022 को अपने साथियों के साथ प्योदा रोड कैथल के पास एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने, हथियार दिखाकर सोने की चेन व मोबाइल फोन छीनने का आरोप है। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज है।आरोपी इस मामले में अदालत से जमानत लेकर फरार हो गया था,
विज्ञापन

I
Iजिसके बाद उसे 25 सितंबर 2023 को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। रोहित के खिलाफ कैथल व कुरुक्षेत्र में डकैती, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, स्नैचिंग सहित करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

I
Iएसपी ने बताया कि दूसरे मामले में एएसआई महा सिंह की टीम ने जगदेव उर्फ जग्गा निवासी डीग को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 1 नवंबर 2021 को गांव डीग में एक महिला को लड़ाई-झगड़े में चोटें मारने का आरोप है, जिसके संबंध में थाना पूंडरी में मुकदमा दर्ज है। जमानत पर बाहर आने के बाद वह भूमिगत हो गया था और अदालत ने उसे 16 मई 2025 को भगोड़ा घोषित किया था।
I
Iजगदेव के खिलाफ जिले में डकैती, आर्म्स एक्ट, हत्या प्रयास, चोरी, शराब तस्करी और छीना-झपटी जैसे करीब 9 मामले पहले से दर्ज हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें