फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटे में तोल लापरवाही मिली तो एमडी शुगर मिल ने किया दो कर्मचारियों को सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल में तुलाई में गड़बड़ी और लापरवाही पाए जाने पर एमडी शुगर मिल ने बुधवार को दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। पिछले साल मिल में गन्ना तोलने को लेकर ही विवाद हुआ था। जिसमें आज तक भी जांच पूरी नहीं हुई है। चिप गड़बड़ी का मामला जांच के अधीन चल रहा है। बुधवार को जैसे ही तोल में गड़बड़ी की शिकायत मिली, उसी समय एमडी ने निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के प्रदेश युवा प्रमुख गुलतान सिंह नैना ने बताया कि बुधवार को पिछले सीजन की तरह एक फिर 22 क्विंटल 45 किलो गन्ना कम तोला गया। गांव क्योड़क निवासी पालाराम ने जब गन्ने की खाली ट्राली का शुगर मिल में वेट करवाया तो 16 क्विंटल 90 किलो वाली ट्राली 39 क्विंटल 35 किलो की दिखा दी। किसान ने जब घर जाकर पर्ची को देखा तो किसान का गन्ना 92 क्विंटल कुछ किलो की बजाए 69 क्विंटल कुछ मिला, यानी किसान का गन्ना 22 क्विंटल 45 किलो कम मिला। उसने तुरंत किसान संघ को सूचित किया। इसके बाद वे सभी मिल में पहुंचे और इसकी शिकायत एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह से की।
शिकायत मिलते ही एमडी शुगर मिल ने मौके पर ड्यूटी कर रहे क्लर्क केन रणधीर सिंह व कांटा फीडर कृष्ण कुमार को बुलाया और कांटा चेक करवाया। जहां जांच में पता चला कि कांटा व सिस्टम तो ठीक है। लेकिन तुलाई में लापरवाही बरती गई। कर्मचारियों ने बताया कि जो ट्राली पहले तुल रही थी, वह जैसे ही कांटे से नीचे उतरी तो खाली होने का सिग्नल आने से पहले ही गलती से अगले ट्राली का सेंसर कंप्यूटर के सामने किया तो वेट कंप्यूटर ने ज्यादा देखा गिया । एमडी ने लापरवाही पाए जाने पर तुरंत दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन

एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह ने कहा कि एक ट्राली तुलने के बाद कांटे से नीचे भी नहीं उतरी थी कि दूसरी ट्राली को तोलने के लिए दिखाया जाने वाला कार्ड कर्मचारी द्वारा दिखा दिया गया। जिस कारण एक ही समय में दो वाहनों का वजन आ गया। गन्ना कम तोलने जैसी कोई बात नहीं थी। बस तोलने में लापरवाही पाई गई है। जिस कारण केन क्लर्क रणधीर सिंह व कांटा फीडर कृष्ण कुमार को सस्पेंड किया गया है। ताकि भविष्य में इस तरह की गल्ती ना हो।
पिछले साल भी आया था चिप गड़बड़ी का मामला, मामले की चल रही है विजिलेंस जांच:-शुगर मिल में पिछले साल भी चिप मिली थी। धर्मकांटे में मिली इस चिप के मामले में किसान संघ ने कड़ाके की ठंड में मिल के बाहर धरना दिया था। इस मामले में बाद में विजिलेंस जांच शुरू की गई थी। जो आज तक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें