राजौंद। सेरधा गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने दबिश देकर दो ओवरलोड डंपरों के वजन की जांच की। इसमें एक ट्रक में 10 टन व दूसरे में आठ टन अधिक माल लोड किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों डंपरों पर 76 हजार रुपये का जुर्माना कर जब्त किया। इस मौके पर परिवहन विभाग से जिला निरीक्षक प्रदीप, एसआई खुशी राम व एसआई विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद