फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लारवा मिलने पर 32 लोगों को दिए नोटिस

Sun, 05 May 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए चलाया गया अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत विभाग की टीमों ने शहर में भी कई जगहों पर डेंगू के लार्वा की जांच की। इस जांच के तहत विभाग ने लारवा मिलने पर 32 लोगों को नोटिस भी दिए। वहीं, विभाग इस अभियान के तहत लार्वा मिलने पर अभी तक 322 लोगों को नोटिस दे चुकी है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में डेंगू व मलेरिया बचाव के कार्यक्रम के तहत 244 रेपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें अब लगातार फील्ड में जाकर लार्वा की जांच कर रही है। अब तक जिले में विभाग की ओर से 43 हजार 70 घरों में सर्वे किया जा चुका है। अभी तक मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इस कार्य के तहत लोगों को जागरूक करने के तहत लार्वा मिलने पर नोटिस भी दिया जा रहा है। इसलिए लोगों से अपील है कि वे अपने घर के आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कूलर और फ्रिज की ट्रे में पानी बिल्कुल भी एकत्रित न होने दें। क्योंकि इसमें पानी जमा होने पर लार्वा पनप सकता है। - नीरज मंगला, मलेरिया के जिला नोडल अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें