कैथल। पुलिस ने गांव पक्की पिसौल से दो नशा तस्करों को करीब आठ किलो डोडा चूरा पोस्त सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम गांव पक्की पिसौल क्षेत्र में मौजूद थी। वहां जानकारी मिली कि कच्ची पिसौल निवासी काला व छिंदा काफी समय से अपने गांव में ग्राहकों को नशीला पदार्थ डोडा चूरा पोस्त बेचते हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों अभी कैथल की तरफ से नशीला पदार्थ लेकर बाइक पर आने वाले हैं। पुलिस ने सरकारी स्कूल पक्की पिसौल के पास नाका लगाकर कुछ समय बाद कैथल की तरफ से बाइक पर आए काला व छिंदा को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे में एक थैले से करीब आठ किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद