कैथल। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को 31 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। सिनेमा रोड चीका स्थित एक दुकान पर दबिश देकर संदिग्ध चीका निवासी राममेहर को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 16 बोतल शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में पुलिस ने उसी स्थान से एक अन्य दुकान पर दबिश देकर संदिग्ध चीका निवासी संजीव को काबू कर 15 बोतल शराब बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। उधर, गांजा फूल पत्ती उपलब्ध करवाने वाले आरोपी कलायत निवासी राजेश को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 अक्तूबर को पुलिस ने राजेश के मकान पर दबिश देकर आरोपी कलायत निवासी राजेश की बहन काजल को 412 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू किया था। आगामी जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि राजेश बाहर से गांजा फूल पत्ती लाता है और फिर उस गांजा फूल पत्ती को काजल ग्राहकों को बेचती है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद