फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुलियाना से चरस सहित दो नशा तस्कर काबू

Wed, 03 Sep 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुलियाना गांव से दो नशा तस्करों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से 230 ग्राम चरस/सुल्फा बरामद हुई। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम सोमवार शाम को गुलियाना बस अड्डा पर गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि जींद जिले के गांव संडील निवासी अश्वनी और विकास उर्फ आशु चरस/सुल्फा बेचने का काम करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की और बाइक पर सवार संदिग्ध अश्वनी और विकास को गुलियाना में काबू कर लिया। मौके पर नायब तहसीलदार राजौंद सुरेश कुमार की मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी ली गई। उनके कब्जे से कुल 230 ग्राम चरस/सुल्फा बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया और एएसआई राजेश कुमार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। संवादतस्करी की बीयर सहित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। थाना तितरम पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गाड़ी सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तितरम पुलिस की टीम ने मंगलवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर तितरम मोड़ पर नाकाबंदी की। इसी दौरान कैथल की तरफ से आई एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रोककर आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान गाड़ी से 105 पेटियों में 1260 बोतल बीयर बरामद की गई। इस संबंध में थाना तितरम में मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें