कैथल। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में प्रधान, उप-प्रधान, पार्षदगण, अधिकारियों व कर्मचारी, शहर की आरडब्ल्यूएज, एनजीओ, मार्किट एसोसिएशन के साथ हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के संदर्भ में बैठक ली। एडीसी ने सभी का आह्वान किया कि वे इस सफाई अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें।
अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाए और सफाई की विशेषताओं के बारे में जरूर बताया जाए। नगर परिषद ने प्रत्येक वार्ड में इंचार्ज नियुक्त किए गए है, जो प्रतिदिन वार्ड की सफाई के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों का निरीक्षण करेगें। एडीसी ने आमजन से आह्वान किया कि वे इस जन अभियान से जुड़कर अपने क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाएं। आमजन कचरे को खुले स्थान पर न डालें, बल्कि नगर परिषद द्वारा संचालित वाहनों में ही गीला व सुखा कूड़ा-कचरा अलग-अलग डालें। इस सफाई अभियान को जन आंदोलन का रूप दें और अपना श्रमदान करें, ताकि इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाया जा सके। संवाद