कैथल। चौकी महमूदपुर पुलिस ने नशा तस्करी कर रहे आरोपी शेखो कॉलोनी समाना निवासी जगतार सिह व रूलदू राम को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि एसआई राजबीर सिंह की टीम को रात्रिकालीन गश्त दौरान गांव गढी नजीर गुरुद्वारा के पास सूचना मिली कि गांव मरौडी की तरफ से गढी नजीर की तरफ दो आरोपी डोडा पोस्त लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना विश्वसनीय होने के कारण नाकाबंदी कर समाना-धनेठा रोड पर जांच शुरू की। कुछ देर बाद धनेठी की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए आरोपी पकड़ लिए। जांच दौरान आरोपियों के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 3 किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज कर नशा तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया। संवाद