फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वास्थ्य और पोषण पर किया जागरूक

Sat, 27 Dec 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप तथा इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप जिला कैथल ने श्री नर नारायण सेवा समिति के संचालित शिक्षा केंद्र में स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्वस्थ बालिका–स्वस्थ भारत अभियान के तहत बालिकाओं की निःशुल्क कैल्शियम जांच की गई। साथ ही उन्हें सेनेटरी नैपकिन बांटकर स्वास्थ्य व पोषण के लिए जागरूक किया गया। 

यह कार्यक्रम स्वस्थ बालिका–स्वस्थ भारत अभियान एवं सतत विकास लक्ष्य संख्या-3 (उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली) के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसमें ग्रुप लीडर बख्शीश चंद ने बताया कि अभियान के तहत बाल्मीकि बस्ती की बालिकाओं की कैल्शियम की निःशुल्क जांच अतुल्य लैब के माध्यम से करवाई गई, जिसमें डॉ. राहुल जिंदल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


डॉ. राहुल जिंदल ने बच्चों को कैल्शियम की कमी से होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हड्डियों का कमजोर होना, मांसपेशियों में ऐंठन, जोड़ों में दर्द, दांतों में कैविटी और अत्यधिक थकान इसके प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से बचाव के लिए आहार में दूध, दही, पनीर, पालक, रागी, बाजरा आदि को शामिल करना चाहिए। साथ ही विटामिन-डी की पूर्ति के लिए धूप में समय बिताना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में स्वस्थ बालिका–स्वस्थ भारत अभियान की संयोजिका पूजा गिरधर द्वारा अभियान के 69वें माह में बस्ती की लगभग 50 बालिकाओं को आगामी तीन माह के लिए निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। रोवर सुनील चौधरी, माणिक, विकास, कुशाल, अंकुश, जतिन, सुभाष चंद, अमन, अंकित, पवन सहित शिक्षा केंद्र की अध्यापिकाएं कविता सैनी व पूनम सैनी का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन


68 महीनों से चलाया जा रहा अभियान

ग्रुप लीडर बख्शीश चंद ने बताया कि यह अभियान पिछले 68 महीनों से लगातार शहर की विभिन्न बस्तियों में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जरूरतमंद बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक विषयों पर जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें