फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालक सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज विभाग ने अब कमर कस ली है। अब विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी। खासकर ये आदेश चालक-परिचालकों के लिए बनाए गए हैं। पहले ड्राइवर रूट पर जाने से पहले गाड़ियां खराब होने का बहाना बनाते थे। अब विभाग ने नया नियम बनाया है। बसों के रूट पर जाने से पहले पूरी तरह से जांच होगी और सारा रिकॉर्ड कंप्यूटर में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

स्पेशल ड्राईवरों की ड्यूटी लगाई
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रूट पर बसों को चला रहे दो ड्राइवरों को अब ड्यूटी सेक्शन में लगाया गया है। जो बसों को रूटों पर जाने से पहले उनकी अच्छी तरह से जांच कर करते हैं। साथ ही एक कंप्यूटर ऑपरेटर बसों के रिकॉर्ड दर्ज करता है। वे जो दिनभर बसों की आवाजाही पर नजर रखेंगे।
एसएस जीताराम ने बताया कि बताया कि हेड ऑफिस के आदेशों के बाद निर्णय लिया गया है। बसों को रूटों पर जाने से पहले दो कर्मचारी बसों की जांच करेंगे और विभाग को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें