फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसों में दो की मौत, दो घायल

Thu, 24 Oct 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी-ढांड मार्ग पर बुधवार रात फरल गांव से चुहडमाजरा के बीच एक मोटरसाइकिल व कार की टक्कर में फरल के दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल भी हुए हैं।

गांव फरल निवासी युवक विनोद, इक़बाल, संदीप व रोहित ढांड की तरफ़ से मोटरसाइकिल पर अपने गांव फरल आ रहे थे। कार सवार पूंडरी से ढांड की तरफ़ जा रहा था। चुहडमाजरा के बस स्टैंड के पास टक्कर होने से चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई। जिनमें से दो युवक गंभीर रूप से घायल थे। कैथल अस्पताल एंबुलेंस से ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने विनोद (38) व इक़बाल (35) को मृत घोषित कर दिया। हादसे घायल संदीप व रोहित की हालत गंभीर है।

खेतों में काम कर रहे रामगोपाल राणा ने आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे। देखा कार सवार गाड़ी में फंसा हुआ था और चारों युवक सड़क के किनारे बुरी तरह से चोटिल थे। कार के एयरबैग खुलने से कार सवार बच गया।
विज्ञापन


गांव फरल में जब इन युवकों के हादसे का समाचार मिला तो ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। घटनास्थल पर ही दो युवकों की हालत देख कर ग्रामीणों ने अंदाज़ा लगा लिया था कि इनका बचना मुश्किल है। विनोद व इक़बाल की मौत का समाचार मिलते ही गांव में मातम पसर गया। पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें