फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसों में दो की मौत बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल की बालाजी कॉलोनी में बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, तितरम गांव में स्कूटी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई।

गांव सेरधा के सुरेंद्र कुमार ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 10 मई को राजेश कुमार बालाजी कॉलोनी कैथल से जा रहे थे इसी बीच वे बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना तितरम गांव में हुआ। सारन के जयप्रकाश ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 11 मई को जब सुबह के समय धर्मपाल गांव तितरम से जा रहे थे तो स्कूटी चालक ने अपनी स्कूटी को तेज गति और लापरवाही से चला कर उसे चपेट में ले लिया। हादसे में लगी चोटों के कारण धर्मपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर कैथल ढांड रोड पर कार की चपेट में आने से बाइक चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परशुराम कॉलोनी कैथल के संदीप कुमार ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह ढांड रोड कैथल से जा रहे थे तो कार चालक ने कार को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उन्हें चपेट में लेकर घायल कर दिया। एएसआई सुरेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें