फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे से दो गोतस्कर पकड़े

Tue, 28 Oct 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। पुलिस ने गो तस्करी के मामले में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे से दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर एक पिकअप गाड़ी में गोवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर दी। इस दौरान टीम ने पिकअप गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें तीन गोवंश मौजूद मिले।
पुलिस ने मौके पर ही दो गो तस्करों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान अमरुदीन (निवासी पश्चिमी संत नगर, चंद्र विहार, जिला बुराड़ी, उत्तरी दिल्ली) और सन्नी (निवासी शिव कुंज, संत नगर, बुराड़ी, दिल्ली) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें